Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 04 at 16.52.44

चोरी के अभियोग से संबंधित तीसरा अभियुक्त गिरफ्तार

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

मीरजापुर। अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना को0कटरा पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से संबंधित तीसरे अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया । दिनांक 20.07.2021 को प्रदीप कुमार जयसवाल पुत्र फूलचन्द्र निवासी जग्गी रोड थाना को0 कटरा मीरजापुर द्वारा थाना को0 कटरा पर नामजद अभियुक्तो के विरुद्ध वादी के मैरेज हाल का ताला तोड़कर पंखा चुरा ले जाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

जिसमे दिनांक 21.07.2021 को 02 अभियुक्तों को चोरी के 04 अदद सिलिंग फैन के साथ गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय/जेल भेजा जा चुका है । उक्त अभियोग की विवेचना के क्रम में आज दिनांक 04.08.2021 को उ0नि0 रवि प्रकाश चौकी प्रभारी शास्त्री ब्रिज मय हमराह का0 राजू राम द्वारा प्राप्त मुखबीर की सूचना के आधार पर इमामबाड़ा के पास से तीसरे अभियुक्त गूड्डू पुत्र सैलू निवासी रूक्खड़ घाट थाना को0कटरा मीरजापुर को समय 12.30 बजे गिरफ्तार कर मा0न्यायालय/जेल भेजा गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *