Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 04 at 18.19.59

विश्व स्तनपान दिवस मनाया गया

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

मीरजापुर। अहरौरा- स्तनपान नवजात के स्वास्थ्य के लिए जीवन अमृत है। जन्म के तुरंत बाद से कराया जाने वाला स्तनपान ना सिर्फ उन्हें कई गंभीर रोगों से बचाता है बल्कि उनके संपूर्ण विकास की सबसे महत्वपूर्ण सीढ़ी है। इसलिए स्तनपान को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जमालपुर सीएचसी पर बुधवार को स्तनपान दिवस के रूप में मनाया गया। डा राजवंश ने बताया कि अगस्त के पहले सप्ताह 1 से 7 अगस्त को विश्व स्तनपान सप्ताह के रूप में मनाने जा रहा है।

ताकि नवजात स्वास्थ्य में स्तनपान की भूमिका के प्रति जागरूकता प्रदान कर सामुदायिक भागीदारी को बढ़ाया जा सके। डॉ. सुशी त्रिपाठी ने कहा कि स्तनपान सप्ताह के सफल संचालन के लिए जिला के आइसीडीएस विभाग से भी सहयोग लिया जा रहा है। जिसे स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी की देखरेख में प्रखंड स्तर तक के स्वास्थ्य विभाग और आइसीडीएस के पदाधिकारियों के साथ ही आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका और आशा कार्यकर्ताओं की सहयोगिता से संचालित किया जाएगा। इस दौरान रविन्द्र नाथ सहित अन्य उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *