Breaking News
IMG 20211214 162143

चोरो ने बीती रात दुकान में की चोरी, जांच में जूटी पुलिस

Ibn न्यूज़ टीम
नौतनवां महराजगंज
जनपद महराजगंज के नौतनवा कस्बे में तहसील रोड पर स्थित पलक ट्रेडर्स पर बीती रात चोरों ने जहां लाखों रुपए की चोरी की और फरार हो गए थे वही पुलिस द्वारा एक संदिग्ध को हिरासत में लिए जाने की भी खबर है।

मिली जानकारी के अनुसार तहसील रोड पर स्थित पलक ट्रेडर्स नामक सीमेंट की दुकान प्रतिदिन की ही तरह संजय पांडे रात में बंद कर घर चले गए थे लेकिन आज मंगलवार की सुबह जैसे ही दुकान पहुंचे तो हुयी चोरी को देख चौक गये। चोरी की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही तत्काल थाना अध्यक्ष नौतनवा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल डॉग स्क्वायड टीम को बुलाकर जांच शुरू कराई। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस सक्रिय हुई और एक संदिग्ध शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
इस बाबत प्रभारी निरीक्षक नौतनवा राजेश पांडे ने बताया कि एक संदिग्ध व्यक्ति को उठाया गया है उससे पूछताछ हो रही है तथा उसके निशानदेही पर कुछ सामान भी बरामद कर लिए गए हैं । शीघ्र ही इसका खुलासा हो जाएगा । पूरे मामले की जांच की जा रही है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *