Breaking News
aa61c2ed e95c 4ef0 8e55 f4cc0ad4c8f3

युवा पीढ़ी सामाजिक कुरीतियां दूर करने हेतु अग्रणी रहे- सिविल न्यायाधीश मदन सिंह चौधरी

 

मनीष दवे IBN NEWS

3e51e1d4 0cf8 4333 9f03 49509622168e 1

भीनमाल – राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एक्शन प्लान के तहत स्थानीय माघ कोलोनी स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में तालुका विधिक सेवा समिति भीनमाल के तत्वाधान में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट मदन सिंह चौधरी एवं उप-प्राचार्य ऊकचंद सिंघल की मौजूदगी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में न्यायाधीश चौधरी ने समाज में व्याप्त बाल विवाह जैसी कुरीति को समाप्त करने हेतु स्कूली लड़कियों को जागरूक रहने की बात कही है। समाज में बाल विवाह कुरीति के विभिन्न कारणों एवं समाधान के पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई।

बताया कि बाल विवाह एक कानूनी अपराध है। बाल विवाह रूकवाने हेतु प्रशासन अथवा न्यायालय को उचित तकनीकी से सूचना देकर रूकवा सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाता है।

aa61c2ed e95c 4ef0 8e55 f4cc0ad4c8f3

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बाल विवाह पर बताया कि कानून की दृष्टि में 18 या 21 साल की उम्र से पहले हुई शादी को एक अपराध माना जाता है तथा बाल विवाह के बाद पीड़ित लड़की या लड़का 18 या 21 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर नियमानुसार कोर्ट से ऐसी शादी को शून्य घोषित करवाने का हकदार होते है।

सिविल न्यायाधीश ने बताया कि आधुनिक युग में शिक्षा सशक्त एवं होनहार बनाने का मूल आधार है इसलिए पढ़ाई को विशेष प्राथमिकता दें एवं शिक्षा का सदुपयोग समाज में व्याप्त बाल विवाह जैसी अन्य कई कुरीतियों को समाप्त करने में करें। आज की युवा पीढ़ी को कुरीतियां को मिटाने में अग्रणी भूमिका निभानी होगी। इस मौके काफी तादाद छात्रोंओं सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *