Breaking News

नथुनी बाबू उर्फ जितेंद्र बहादुर सिंह तथा प्रमोद जायसवाल के आवास पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का हुआ भव्य स्वागत

रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्रा

सिसवा बाज़ार महराजगंज

जन आशीर्वाद यात्रा के तहत आज लगभग दिन में 12:30 बजे सिसवा में जगह-जगह लोगों के हुजूम, पार्टी के कार्यकर्ताओं एवम व्यापारियों ने केंद्रीय वित्त  राज्य मंत्री पंकज चौधरी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। बताते चलें कि निचलौल से निकलकर कटहरी सबया होते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री का काफिला सिसवा में भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र बहादुर सिंह उर्फ नथुनी बाबू के आवास पर पहुंचा जहां मौजूद युवा व कर्मठी नेता यशांश सिंह श्रीनेत्र, केन यूनियन के अध्यक्ष रहे लोकप्रिय समाजसेवी चंद्रशेखर सिंह उर्फ लल्ले बाबू, लोकप्रिय कर्मठ नेता नथुनी बाबू उर्फ जितेंद्र बहादुर सिंह, सिसवा बाजार के लोगों के दिलों पर राज करने वाले मृदुभाषी व्यवसाई व लोकप्रिय नेता बच्चन लाल गौड़, लोकप्रिय समाजसेवी ओंकार तिवारी, बृजेश सिंह बंटी, नंदन सिंह, सतीश कुमार मिश्र, मनोज जायसवाल, शिवम जासवाल सहित तमाम गणमान्य लोगों ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री को फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया तथा क्षेत्र की समस्याओं के बारे में उन्हें अवगत कराया। इस अवसर पर युवा नेता यशांश सिंह श्रीनेत्र सिंह ने कहा कि हमारे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जनता को दिए गए वादों के लिए कटिबद्ध हैं और हर हालत में महाराजगंज जिले का सर्वांगीण विकास होगा।

इसके बाद यह काफिला उद्योग व्यापार के महामंत्री प्रमोद जायसवाल के यहां पहुंचा जहाँ मौजूद लोगों ने भब्य स्वागत करते हुए उपहार भेंट किया। अपने संबोधन में वित्त मंत्री ने कहा कि भाजपा की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु मैं कटिबद्ध हूँ। जायसवाल नगर दक्षिण टोला में व्यापार मंडल के लोगों ने पंकज चौधरी का स्वागत किया। इस दौरान यहां बैजनाथ सिंह, ,व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवती प्रसाद स्वर्णकार, उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री व भाजपा नेता प्रमोद जायसवाल, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश रूंगटा, हरिराम भालोटिया, जयप्रकाश भालोटिया , विपिन जायसवाल, मनीष जायसवाल ,योगेश जायसवाल सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *