Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 21 at 16.50.01

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के विशेष अभियान “मिशन शक्ति” के तृतीय फेज का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

मीरजापुर। उ0प्र0 शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए प्रदेश में विशेष अभियान “मिशन शक्ति” चलाया गया है, जिसका उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वावलम्बी बनाना, उनमें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराना, जन जागरुकता पैदा करना, आत्म सुरक्षा की कला हेतु प्रशिक्षित करना एवं दुराचारियों की पहचान उजागर करना है।

आज शनिवार को मिशन शक्ति के फेज-3 का शुभारम्भ ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, विधायक मझवां सुचिस्मिता मौर्या, मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, पुलिस उप-महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र आर.के. भरद्वाज, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह द्वारा जीआईसी कॉलेज में दीप प्रज्वलित कर किया गया । इस दौरान उत्कृष्ठ कार्य करने हेतु 75 महिलाओं को सम्मानित किया गया । उक्त कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *