Breaking News
74acc65e 6e11 4021 af24 e8c66b6b6dc8

समाज सैवी ने चखा रोटी, सब्जी का स्वाद सन्तुष्ट हुये

 

कुक हैल्पर का मानदेय बढाने करेंगे सरकार से बात74acc65e 6e11 4021 af24 e8c66b6b6dc8

बीगोद— पंचायत समिति के समीपवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धाकड़ खेड़ी प्रथम में शुक्रवार को एसएमसी व विद्यालय शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष भीम सिंह कानावत ने पोषाहार बनाने वाले कुक मेकर महिला और पुरुष से सम्पूर्ण जानकारी ली।

कुक मेकर गंगा देवी लौहार ने बताया कि रोटी और सब्जी बनाने पर सरकार द्वारा कम वेतन मिलता है यह पीड़ा भोजन बनाने वाली महिलाओं ने विद्यालय शाला प्रमुख समिति के अध्यक्ष भीम सिंह कानावत को अपनी पीड़ा बतायी जिस पर कानावत ने आश्वासन दिया कि यह बात राजस्थान सरकार तक आपकी बात पहुंचाई जायेगी।

फिर कानावत ने रोटी और सब्जी को चखा और संतुष्ट हुए और भोजन बनाने वाली महिलाओं को छोटी मोटी कमियों के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान पर एसएमसी व विद्यालय शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष भीम सिंह कानावत ,प्राचार्य जगदीश प्रसाद सुथार, शिक्षक हरी लाल जाट, राधेश्याम धाकड़, कुक मेकर गंगा देवी लोहार व फोर लाल प्रजापत आदि मौजूद थे।

(फोटो कैप्सन– समाज सेवी ने षोषाहार गुणवत्ता को चखा , सन्तुष्ट हुये) फोटो–प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *