Breaking News
WhatsApp Image 2022 02 25 at 5.33.22 PM

भारतीय पशु पालक संघ का द्वितीय स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।

 

मीरजापुर। अहरौरा क्षेत्र के मोहल्ला सहुवाईन पोखरा में स्थित कृष्णा लॉन में भारतीय पशु पालक संघ का द्वितीय स्थापना दिवस दिन शुक्रवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस द्वितीय स्थापना दिवस में डॉ विनोद कुमार विश्वकर्मा (विंध्य मंडल अध्यक्ष), मुरलीधर यादव (प्रदेश अध्यक्ष) ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ राधा-कृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत पूजन अर्चन कर, स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। उसी दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष मुरलीधर यादव ने कहा कि अधिक से अधिक कार्यकर्ता जोड़े आप लोग और प्रचार प्रसार करे ताकि गायों की सेवा लोग करते रहें।

कार्यक्रम का संचालन सुजीन्द्र सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष) ने किया। इस शुभ अवसर पर विपिन कुमार यादव (जिला उपाध्यक्ष), रामदास मौर्य (ब्लॉक अध्यक्ष जमालपुर), मनोज कुमार (नारायणपुर ब्लाक अध्यक्ष), रमेश शर्मा बिंद (जमालपुर उपाध्यक्ष), संतोष कुमार यादव (नारायणपुर ब्लाक उपाध्यक्ष), परमेश्वर पालजी (कोषाध्यक्ष), विजय शर्मा के साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0001

वाराणसी का एक युवक पिकनिक के दौरान लखनिया दरी झरने में डूब गया।

सोमवार को सुबह एस डी आर एफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *