Breaking News
WhatsApp Image 2022 02 25 at 5.43.19 PM

प्रचार के अंतिम दिन पूर्व विधायक ने रोड शो कर झोंकी ताकत

 

मुदस्सिर हुसैन।। IBN NEWS

अनुमान से ज्यादा समर्थक हुए शामिल:रूश्दी मियां

मवई अयोध्या/ रूदौली विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के प्रतयाशी पूर्व विधायक/पूर्व राज्यमंत्री सय्यद अब्बास अली ज़ैदी ने प्रचार के आखिरी दिन रोड शो कर अपनी ताकत झोंक दी।रोड शो की शुरुआत शुक्रवार सुबह नौ बजे से हुई।उमापुर से होते हुए बाबा बाजार भक्तनगर बिगिनिया पुल आजाद नगर पौशाला कटरा नवाब बाज़ार मीर मऊ भेलसर से हो कर रानीमऊ में समाप्त हो गई।

 

अवगत कराते चले कि 1947 के बाद ये ऐतिहासिक रोड शो था जिसमे जहां नीले आसमान के नीचे पूरी रुदौली नीली हो गयी।लगभग तीस से चालीस हजार बहुजन समाज पार्टी के समर्थक शामिल रहे।रॉड शो के पश्चात श्री जैदी ने कहा कि धर्म और जाति ने नाम पर लोगों को एक दूसरे से अलग करने का काम किया था।रूदौली क्षेत्र की जतना की जो समस्या एवम परेशानी थी उन परेशानी को दूर करने का काम करने में लगातार मेहनत करते रहे।उन्होंने कहा कि मैंने जिनता अनुमान लगाया था उससे कहि ज्यादा नौजवान बुजुर्ग ने इस ऐतिहासिक रॉड शो में आकर कामयाब बनाया।मेरे पास शब्द नही है कि मैं इन सभी लोगों का शुक्रिया कैसे अदा करू।जानकारी के मुताबिक रोड शो के दौरान क्षेत्राधिकारी रूदौली एसपी तिवारी प्रभारी निरीक्षक रूदौली शशिकांत यादव मवई थाना के वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामचेत यादव चौकी प्रभारी भेलसर उपनिरीक्षक इश्हाक खान सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *