Breaking News

अप्राकृतिक कुकर्म करने का प्रयास करने वाले दुष्कर्मी को पुलिस ने भेजा जेल

Ibn24×7news
ठूठीबारी महराजगंज
जनपद महराजगंज, दिनांक- मार्च 25 2022
अपराध व अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे आज दिनांक 25/03/2022 को वादिनी श्रीमती गुंजा पत्नी अर्जुन निवासी लक्ष्मीपुर खुर्द, थाना – ठूठीबारी, जनपद – महराजगंज के लिखित सूचना दिया कि दिनांक 24/03/2022 को समय शाम 19.30 बजे शहीद पुत्र हसनअली निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर खुर्द, थाना – ठुठीबारी, जनपद – महराजगंज के द्वारा मेरे लड़के (पीड़ित) उम्र करीब 10 वर्ष के साथ अप्राकृतिक कुकर्म करने का प्रयास किया ।

IMG 20220325 WA0021जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 44/2022 धारा 377/511 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट बनाम शहीद पुत्र हसन अली निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर खुर्द, थाना – ठुठीबारी, जनपद – महराजगंज पंजीकृत किया गया तथा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्त को दिनांक 25.03.2022 समय करीब 13.00 बजे, लालपुर मोड़ मुर्गी फार्म के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।  गिरफ्तारी करने वाले टीमउ 0नि0 विजय कुमार द्विवेदी थाना  ठूठीबारी, जनपद – महराजगंज,का0 दिलीप कुमार गौड़ थाना ठूठीबारी जनपद – महराजगंज व म0का0 पूजा पटेल थाना  ठूठीबारी जनपद – महराजगंज सहित कुछ अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *