Breaking News
f3559406 d924 4397 b08e 32be20fd3d1b

जगतजननी मां तीनों लोकों को शक्ति प्रदान करती हैं:स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टf3559406 d924 4397 b08e 32be20fd3d1b

फरीदाबाद:सेक्टर-44 स्थित सिद्धदाता आश्रम में हर साल आयोजित होने वाले नवरात्र अनुष्ठान प्रारंभ हो गए। जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने घटस्थापना की और आए हुए हजारों भक्तों को प्रसाद वितरित किया।

स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य ने बताया कि वैदिक परंपरा अनुसार चार नवरात्र होते हैं लेकिन दो नवरात्र चैत्र और शारदीय गृहस्थों के करने के लिए होते हैं। इन नवरात्रों में व्यक्ति को सुचितापूर्ण जीवन जीने की आदत स्वयं में विकसित करनी चाहिए।

तभी इन नवरात्र का महत्व है। इनमें भी जो भक्त किन्हीं भी कारणों से अन्य नवरात्र न भी रख सके तो वह शारदीय नवरात्र में जरूर माता का ध्यान,पूजन,अर्चन करे। इससे उनके जीवन में धन धान्य की प्रचुरता रहेगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 1989 में आश्रम के स्थापना काल से ही यहां पर शारदीय नवरात्र में अनुष्ठान आयोजित किए जाते रहे हैं।

हर वर्ष यहां पर भक्तिभाव से परिपूर्ण भक्तगण गुरुमंत्र का जाप करते हैं और सफल जीवन की कामना करते हैं। यहां नौ दिन तक रहकर सैकड़ों भक्तगण अनुष्ठान कर माता से,गुरु से,अपने इष्ट से मनोकामनाएं पूर्ण करने की प्रार्थना करेंगे।

नौ दिन तक माता के विभिन्न स्वरूपों का पूजन एवं आराधना का कार्यक्रम होगा और 23 अक्टूबर को नवमी के दिन यहां विशाल दशहरा पर्व का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हजारों की संख्या में भक्त जुटेंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *