Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 25 at 5.09.37 PM

भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओ कि बैठक डाक-बंगले में सम्पन्न हुई

( बलिया ) भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कार्यकर्ताओ कि बैठक लोकनिर्माण विभाग डाक बंगले में सम्पन्न हुई। बैठक को बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष अस्मिता चन्द ने सम्बोधित किया। बैठक से पूर्व महिलाओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अस्मिता चन्द ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में महिलाओं के सर्वांगीण विकास हेतु दृढ़ संकल्पित हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने महिलाओं कि हित में बेटी बचाओं बेटी बढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, फ्री सिलाई मशीन, सुकन्या समृद्धि योजना, महिला शक्ति केन्द्र जैसी प्रमूख योजनाएं समर्पित कि हैं। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के माध्यम से बूथ स्तर पर संगठन का निर्माण कर रही हैं। मातृ शक्तियों के बल पर उत्तर प्रदेश में पुनः एक बार 350 सीटों के साथ योगी आदित्यनाथ जी मुख्यमंत्री बनेंगे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नीतू पाण्डेय ने कहा कि बलिया जनपद में प्रभावशाली व सर्वस्पर्शी महिला मोर्चा का निर्माण कर हर घर से महिलाओं से सम्पर्क व संवाद स्थापित किया जायेगा। बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री रंजना राय, कृष्णा पाण्डेय, श्वेता राय, सोनी तिवारी, मंजु राय, बेबी सिंह, आरती वर्मा, रिंकु ठाकुर, उमा खरवार उपस्थित रहीं। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीतू पाण्डेय व संचालन श्वेता राय ने किया।

रिपोर्ट वरुण चौबे ब्यूरो बलिया 

About IBNNEWSBALLIA

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *