Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 25 at 21.30.13

सपा लोहिया वाहिनी कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

हमारा बूथ सबसे मजबूत के नारे को लेकर सपा 2022 में आएगी – बख्तियार खां

25/08/2021 मवई अयोध्या – रूदौली विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत पूरे मलिक में स्थित स्टार मैरिज हाल में समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसके मुख्य अतिथि महा सचिव समाजवादी पार्टी बख्तियार खान व विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष लो0 वा0 अतुल चौधरी एवम सचिव हाजी अमानत अली रहे।

श्री बख्तियार खान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक नारा दिया था हमारा बूथ सबसे मजबूत इसी बात को लेकर आज समाजवादी पार्टी एवम समस्त संगठनों ने काम किया है।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संख्या को सत्ता में न होने के पश्चात कम नही किया।श्री खान ने सम्मेलन में मौजूद पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को अपने अपने बूथो को मजबूत करने का संकल्प लेते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में एक साथ जुट होकर किसी को भी टिकट मिले उसको भारी संख्या में जीत दिलाकर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाकर सपा मुखिया माननीय श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठना है, उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आरक्षण को समाप्त कर तीन भागों में विभाजित कर दिया क्योंकि जब कोई भी कम्पनी निजीकरण में चली जायेगी तो आरक्षण कहां से मिलेगा।

 

अंत में उन्होंने यह भी कहा समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष अतुल चौधरी की जमकर तारीफ की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरनाथ यादव व संचालन अतीक खां ने किया।इस अवसर पर अमरनाथ यादव विधानसभा अध्यक्ष लोहिया वाहिनी विधानसभा महासचिव मो जावेद ब्लाक अध्यक्ष रुदौली लोहिया वाहिनी जीत बहादुर मो0 अबुबकर विधानसभा मीडिया प्रभारी अतीक खाँ नगर अध्यक्ष ब्लाक अध्यक्ष विन्ध्याचल सिंह सुखराम यादव रामूतिवारी धरमजीत रावत अबुतलहा मो0 मुस्तकीम रामनरेश सोनकर सत्यम राजपूत कमलेश यादव सगीर खान सन्दीप यादव मुनीर उसमानी रियाज खान फिरोज आलम मो0 सुल्तान खान आदित्य यादव अफजल शेख मो0 जफर सैफ़ुद्दीन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *