Breaking News

युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला मुख्य आरोपी नेपाल सीमा से हुआ गिरफ्तार

रिपोर्ट सत्यम श्रीवास्तव क्राइम रिपोर्टर बहराइच

25 हजार इनामी युवक कोनपुलिश ने किया गिरफ्तार

बहराइच। शहर के मोहल्ला सलारगंज में युवती के साथ हुई दरिंदगी के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वहीं आरोपी को नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया गया है, एसपी ने घटना का खुलासा करते हुए पूरी जानकारी दी।

हुजूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मामा के यहां रह रही 21 वर्षीय युवती अपने गांव जरवल रोड क्षेत्र में आटो से जा रही थी तभी युवती को कैसरगंज क्षेत्र से झांसा देकर उसे शहर लाया गया और रोडवेज बस अड्डे के निकट से युवती को आटो चालक अपने सहयोगी की मदद से सलारगंज मोहल्ले में ले गया, जहां पर एक धार्मिक स्थल के निकट दो लोगों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।

IMG 20231124 WA0019

एसपी प्रशान्त वर्मा ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि युवती को झांसे में रखकर उसे शहर लाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था इसके बाद सभी युवती को अस्पताल छोड़कर फरार हो गए थे,एसपी ने बताया कि शहर के दरगाह थाना क्षेत्र के मोहल्ला सालारगंज के हसन नगर निवासी सोनू उर्फ पचासा पुत्र अली हसन ने चालक के साथ मिलकर दुष्कर्म किया था और आटो चालक को पुलिस ने तीन दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर था।

एसपी ने बताया कि उसे नेपाल सीमा से अपर पुलिस अधीक्षक डॉ पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ सिटी राजीव सिसोदिया की देखरेख में एसओजी प्रभारी राज कुमार पांडेय और कोतवाली नगर की टीम ने गिरफ्तार किया और पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है जहां त्रिनेत्र अभियान से मिली सफलता एसपी ने बताया कि गैंगरेप की वारदात ब्लाइंड था लेकिन इसमें जगह जगह से लिए गए सीसीटीवी फुटेज से जांच और आरोपी की गिरफ्तारी में सफलता मिली है उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम को इनाम दिया जाएगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *