Breaking News
6e4dcd36 797e 41d9 a841 f75af7f36a02

बहराइच – फेसबुक के जरिये दोस्ती कर किया दुष्कर्म, भेजा गया जेल

रिपोर्ट सत्यम श्रीवास्तव क्राइम रिपोर्टर बहराइच

बहराइच। राजस्थान निवासी एक युवक ने दरगाह थाना क्षेत्र निवासी एक युवती से फेसबुक पर दोस्ती की। इसके बाद युवती को राजस्थान ले जाकर दुष्कर्म किया। साथ ही वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। इससे परेशान युवती ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।6e4dcd36 797e 41d9 a841 f75af7f36a02

राजस्थान के झुनझुन सदर थाना क्षेत्र के अडघासर निवासी सुनील शर्मा ने दरगाह थाना क्षेत्र निवासी एक युवती से फेसबुक पर दोस्ती की। धीरे-धीरे वह उससे फोन पर बात करने लगा और फिर उसे लेकर राजस्थान चला गया। जहां शादी का झांसा देकर उसके साथ महीनों दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। युवक से तंग आकर युवती घर चली आई। लेकिन सुनील ने उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

जिस पर युवती ने दरगाह थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। थाना प्रभारी हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि युवक को पकड़ने के लिए पुलिस टीम राजस्थान भेजी गई। जहां से वह पश्चिम बंगाल भाग गया। जब वहां छापा मारा तो वह बहराइच भाग आया। सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *