Breaking News
330af444 fade 4f8e a4e8 294166b8a3e1

मवई अयोध्या – थाना पटरंगा में पुलिस झंडा दिवस पर फहरा ध्वज

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

अयोध्या – दिनांक 23.11.2023 को “पुलिस झंडा दिवस” के अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकार रुदौली सतेंद्र भूषण तिवारी के दिशा निर्देश पर पटरंगा थाना अध्यक्ष ओम प्रकाश ने पुलिस ध्वज फहराकर समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित किया गया।

330af444 fade 4f8e a4e8 294166b8a3e1

साथ ही श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के संदेश को पढ़कर सुनाया गया एवं सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस ध्वज की गरिमा बनाये रखने हेतु प्रेरित किया गया।

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के वीर जवानों के शौर्य, कर्तव्य परायणता एवं उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा के फलस्वरुप ही भारत के प्रथम प्रधानमंत्री,श्री जवाहर लाल नेहरु जी द्वारा दिनांक 23.11.1952 में सर्वप्रथम उ0प्र0 पुलिस को पुलिस ध्वज प्रदान किया गया था। उ0प्र0 पुलिस पूरे भारत का प्रथम राज्य पुलिस बल है, जिसे उसके अप्रतिम योगदान के फलस्वरुप पुलिस कलर अर्थात पुलिस ध्वज प्रदान किया गया है, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है।

इसी क्रम में जनपद के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा थाना/चौकियों में ससम्मान पुलिस ध्वज फहराकर “पुलिस झंडा दिवस” मनाया गया। इस मौके पर थाना अध्यक्ष पटरंगा ओम प्रकाश हाईवे चौकी प्रभारी पटरंगा धर्मेंद्र सिंह उप निरीक्षक कमलेश कुमार सरोज उपनिरीक्षक सुधाकर सिंह उप निरीक्षक मदनपाल सुनील कुमार पटेल आशीष कुमार संजय कुमार हेड कांस्टेबल संजय कुमार मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *