मीरजापुर पुलिस
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व थाना लालगंज पुलिस द्वारा खोये हुए 10 मोबाइल फोन(अनुमानित कीमत ₹ 1.5 लाख) को बरामद कर उसके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया । खोये हुए मोबाइल फोन सकुशल मिलने पर उनके स्वामियों द्वारा थाना लालगंज पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं थाना लालगंज पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए धन्यावद दिया गया ।
मोबाइल गुम होने पर सबसे पहले पुलिस कम्पलेन करें अथवा प्ले स्टोर से UPCOP एप डाउनलोड कर e-FIR पंजीकृत करें । खोये हुए मोबाइल में लगे सिम को बन्द करवा कर, उसी नम्बर से नया सिम निकलवाएं । गूगल पर CEIR पोर्टल (संचार साथी) पर जाकर गुम/खोये हुए मोबाइल फोन का विवरण, खरीद का बिल और मोबाइल जहां गुम/खोया है स्थान का नाम(थाना व जनपद इत्यादि सहित), मोबाइल धारक का विवरण भरें । CEIR पोर्टल(संचार साथी) मोबाइल गुम अथवा चोरी होने पर IMEI को ब्लॉक कर देता है ।
थाना लालगंज पुलिस टीम —
प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज-अभय कुमार सिंह ।
उप-निरीक्षक अनिलेश कुमार द्विवेदी व कुंवर मनोज सिंह ।
आरक्षी कुलदीप पाल ।