मीरजापुर 23 दिसम्बर 2025- सेमिनार हाल, न्यू लेक्चर थिएटर काम्प्लेक्स, राजीव गांधी दक्षिणी परिसर, का0हि0वि0वि0, बरकछा, मीरजापुर में किसान सम्मान दिवस के अवसर पर किसान सम्मान दिवस एवं किसान मेला का आयोजन जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र बरकछा के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात् चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा स्व0 चौधरी चरण सिंह जी के व्यक्तित्व व उनके विचारों को उपस्थित किसानों के सम्मुख रखा। जिला कृषि अधिकारी डा0 अवधेश कुमार यादव द्वारा उपस्थित किसानों को भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर किसानों को बधाई देते हुए कृषि विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार द्वारा उपस्थित कृषकों को सम्बोधित करने हुए कहा गया बड़े ही गर्व की बात है कि जनपद मीरजापुर से 07 किसान राज्य स्तर पर सम्मानित हो रहे है। किसान भाई वैज्ञानिक विधि अपना कर अधिक से अधिक उत्पादन प्राप्त कर अपनी आय को दोगुना कर सकते है। संयुक्त कृषि निदेशक विंध्याचल मंडल मिर्जापुर अशोक उपाध्याय द्वारा चौधरी चरण सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया साथ ही उपस्थित कृषकों को किसान सम्मान दिवस की बधाई दिया गया। प्रो0 श्रीराम सिंह, अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र, बरकछा द्वारा चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी किसानों, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि गणों को बधाई देते हुए सभी का स्वागत व अभिनन्दन किया गया साथ ही जैविक खेती के बारे में विस्तार से उपस्थित कृषकों केा बताया गया। भू उपयोगिता एवं मृदा सर्वेक्षण कृषि कल्याण मंत्रालय भारत सरकार से आये वैज्ञानिक डा0 एस0एन0 सिंह द्वारा किसानों को मृदा स्वास्थ्य एवं उसके परीक्षण के बारे में विस्तार से बताया गया। डा0 एस0के0 गोयल, वैज्ञानिक द्वारा गेहूँ की फसल का उत्पापन अच्छा कैसे हो इस पर विस्तार से कृषकों को अवगत कराया गया।
चौ0 चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद के कुल 30 किसानों को सम्मानित किया गया जिनके द्वारा कृषि, उद्यान, मत्स्य व पशुपालन में उत्कृष्ट कार्य किया गया गया यथा- कृषि विभाग से प्रथम पुरस्कार में दीप कुमार सिंह, रमेश कुमार यादव, श्रीमती श्यामपत्ती देवी, श्रीमती संध्या सिंह, श्रीमती सीता देवी व द्वितीय पुरस्कार में राम नरायण, योगेन्द्र कुमार सिंह, राम तपेश्वर सिंह, सुरेश सिंह, जटा शंकर सिंह, जगदीश सिंह, नागेश कुमार सिंह, पशुपालन विभाग से प्रथम पुरस्कार में श्याम लाल मौर्य, लवकुश मिश्रा, कैलाश नाथ त्रिपाठी व द्वितीय पुरस्कार में श्रीप्रकाश पाण्डेय, श्रीमती सुमन देवी, आशुतोश बरनवाल, उद्यान विभाग से प्रथम पुरस्कार में रामबली सिंह, सोहन सिंह, राधेश्याम सिंह व द्वितीय पुरस्कार में विरेन्द्र सिंह, राम बुझारत सिंह, नागेश कुमार सिंह, मत्स्य विभाग से प्रथम पुरस्कार में संध्या सिंह, रवि प्रकाश सिंह, राम लाल बिन्द व द्वितीय पुरस्कार में संगीता सिंह, चन्द्रवती, धर्मराज सिंह इत्यादि कृषकों को प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित कृषक श्री सुखनंदन दुबे, हरिदास सिंह, अली जमीर खान, प्रहलाद सिंह व अन्य 100 कृषक को अंग वस्त्र प्रदान कर किसान सम्मान दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पशुपालन, मत्स्य, उद्यान, इफको व अन्य विभागों द्वारा प्रदर्शनी/स्टाल लगाया गया।
किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम में लगभग 550 किसान बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन जिला कृषि अधिकारी डा0 अवधेश कुमार यादव द्वारा किया गया तथा मंच संचालन श्री पंकज मिश्र द्वारा किया गया।