Breaking News

प्रधान पुत्र ने लगाया गांव के युवक द्वारा हत्या साजिश का आरोप।

रिपोर्ट ब्यूरो गोरखपुर

गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के भिऊरा खडग्राम गांव के प्रधान पुत्र ने मंगलवार को गांव के ही एक युवक पर हत्या की साजिश का पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है,इंस्पेक्टर मनोज कुमार पांडेय ने बताया तहरीर मिली है प्रकरण की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जायेगी उनवल चौकी के भिउरा खड़ग्राम गांव के प्रधान पुत्र विजय शंकर मौर्य थाने में दिए गए तहरीर में बताया गांव के ही प्रभुनाथ मौर्या बदमाश किस्म के व्यक्ति है मेरे बैनामा शुदा जमीन को हड़पने के लिए विपक्षी मेरी हत्या की साजिश कर रहे है,मंगलवार को गांव के निकट समा माता के मंदिर पर पूजा के लिए गया था, पूजा करके घर वापस जा रहा था इसी बीच विपक्षी चार पहिया वाहन में बैठे 4 लोगो के साथ दो असलहाधारी मेरा पीछा करने लगे,मैं किसी तरह भाग कर जान बचाया,मैं थाने पहुंचकर तहरीर देकर चार पहिया वाहन में मौजूद असलहा धारियों व अन्य लोगो के खिलाफ कार्यवाही मांग किया हु, अगर मेरी हत्या होती है तो उसके जिम्मेदार प्रभूनाथ मौर्या वगैरह होंगे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *