Breaking News
IMG 20220418 072143

इस वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा तीस अप्रैल और एक मई के बीच

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
हिंदू पंचांग का दूसरा मास वैशाख आज यानी 17 अप्रैल से शुरु हो गया है जो 16 मई तक रहेगा। साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगने जा रहा है जो 30 अप्रैल और 1 मई के बीच लगेगा। यह ग्रहण मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और सुबह 4 बजकर 8 मिनट तक रहेगा।

यह ग्रहण अमावस्‍या के दिन लग रहा है और इस दिन शनिवार भी है इसलिए इस दिन पड़ने वाली अमावस्‍या को शनिचरी अमावस्‍या कहते हैं। विदित रहे कि यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा जो भारत में नहीं दिखाई देगा। ये ग्रहण दक्षिण अमेरिका का दक्षिण-पश्चिमी भाग, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और दक्षिणी ध्रुव में दिखाई देगा लिहाजा इसका सूतक काल नहीं माना जाएगा। धार्मिक मान्यता के मुताबिक जो ग्रहण जहां दिखाई नहीं देता, उसका असर भी वहां नहीं पड़ता है। भारत के किसी भी क्षेत्र में ये ग्रहण नहीं दिखेगा। इसलिए इस ग्रहण का धार्मिक महत्व नहीं होगा।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *