Breaking News
WhatsApp Image 2024 10 26 at 10.13.27 AM

जिलाधिकारी ने जनपद बलिया के चकबंदी प्रक्रियाधीन ग्रामों की प्रगति की समीक्षा की

जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी विभाग जनपद बलिया के चकबंदी प्रक्रियाधीन ग्रामों की प्रगति की समीक्षा की गई।WhatsApp Image 2024 10 26 at 10.13.27 AM
बैठक में उपसंचालक चकबंदी श्री धन राज यादव ने जनपद में किए जा रहे चकबंदी कार्यों एवं चकबंदी न्यायालयों में संबंधित ग्राम के वादों के निस्तारण की प्रगति से जिलाधिकारी को अवगत कराया।

जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान कहा कि गांवों में चौपाल लगाकर लोगों की चकबंदी से संबंधित समस्याओं को सुनकर निस्तारित किया जाय। चक कटने के तत्काल बाद कब्जा परिवर्तन कराई जाय, उसमें विलम्ब न किया जाय। चकबंदी से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को समय से कार्ययोजना व मानक कारगुज़ारी के अनुसार पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने चकबंदी वाद लंबित पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी चकबंदी अधिकारियों को मानक के अनुसार वादों के निस्तारण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में कम मुकदमे है,उन गांवों को फाइनल कर उनके अगले स्तर की कार्यवाही किया जाय। उन्होंने कहा कि लेखपाल अपने पास डायरी रखें तथा प्रतिदिन कर रहे कार्यों को डायरी में अंकित करें।

बैठक में उपसंचालक चकबंदी श्री धन राज यादव, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी श्री सचेंद्र कुमार सिंह व श्री नरेंद्र सिंह सहित विभाग के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *