Breaking News
WhatsApp Image 2024 10 26 at 10.13.26 AM 1

जिले में पहली बार आयोजित होगी फुल मैराथन प्रतियोगिता

 

– बलिया स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में परिवहन मंत्री के सौजन्य से होगा आयोजन

– 27 अक्टूबर तक होगा रजिस्ट्रेशन, बाहरी धावकों के रहने-खाने की निःशुल्क व्यवस्थाWhatsApp Image 2024 10 26 at 10.13.26 AM 1

बलियाः परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयास से बलिया स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में इस वर्ष भी बलिया महोत्सव का भव्य आयोजन 28 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड में होगा। इस अवसर पर द्वाबा के मालवीय पूर्व विधायक मैनेजर सिंह की स्मृति में 28 अक्टूबर को फुल मैराथन, हाफ मैराथन के अलावा दस व पांच किमी की दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। सभी प्रतियोगिता की शुरूआत पुलिस लाईन से सुबह 6 बजे से होगी। प्रतियोगिता में देश के तमाम राज्यों से धावक आएंगे। प्रतिभाग करने के लिए रजिस्ट्रेशन वीर लोरिक स्पोट्स स्टेडियम में 27 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक होगा। बाहरी खिलाड़ियों के रहने-खाने की निःशुल्क व्यवस्था की जाएगी।

42.195 किमी की फुल मैराथन प्रतियोगिता पुलिस लाईन से शुरू होकर बैरिया स्थित मैनेजर सिंह स्मारक तक जाएगी। इसमें पहला पुरस्कार 1.50 लाख, दूसरा एक लाख, तीसरा 75 हजार, चौथा 15 हजार, पांचवा व छठवां पुरस्कार 15 हजार तथा 7वें से 15वें स्थान तक पांच हजार, 16वें से 21वें स्थान तक के प्रतिभागी को दो हजार पुरस्कार दिया जाएगा। हाफ मैराथन प्रतियोगिता पुलिस लाईन से हल्दी भरसौता तक 21 किमी की होगी, जिसमें पहला पुरस्कार 75 हजार, दूसरा 50 हजार, तीसरा 30 हजार, चौथा 10 हजार, पांचवां 8 हजार व छठवां पुरस्कार 7 हजार होगा। इसके अलावा दस किमी की दौड़ प्रतियोगिता पुलिस लाईन से नगवां तक होगी, जिसमें पहला पुरस्कार 25 हजार, दूसरा 15 हजार, तीसरा पुरस्कार 10 हजार दिया जाएगा। पांच किमी की दौड़ प्रतियोगिता पुलिस लाईन से कदम चौराहा तक होगी, जिसमें पहला पुरस्कार 11 हजार, दूसरा 7 हजार व तीसरा पुरस्कार 5 हजार है। सभी प्रतियोगिता में 21वें स्थान तक आने वाले प्रतिभागी को पुरस्कृत किया जाएगा।

कवि सम्मेलन व अन्य विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन

– बलिया महोत्सव के अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम पुलिस लाइन में होगा। इस क्रम में 28 अक्टूबर को चल चित्र प्रदर्शन में बंगाल 1947 व बागबान फिल्म दिखाई जाएगी। 29 अक्टूबर को शाम 6 बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें तमाम प्रख्यात कवि आएंगे। अगले दिन 30 अक्टूबर को शाम 6 से 9 बजे तक बलिया के स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति होगी तथा 9 बजे से शिवानी मिश्रा व उनकी टीम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। 31 अक्टूबर को शाम 6 बजे से 8 बजे तक गोपाल राय व उनकी टीम तथा 9 बजे से दीपू श्रीवास्तव सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। महोत्सव के अंतिम दिन शाम 9 बजे से प्रधानमंत्री ग्रामीण/शहरी आवास के 251 लाभार्थियों, उज्जवला योजना के 251 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया जाएगा। इसके अलावा 251 छात्रों को टैबलेट वितरण व 251 लाभार्थियों को सोलर लैम्प से लाभान्वित किया जाएगा। अंतिम दिन रात्रि 9 बजे से तमाम भोजपुरी स्टार कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *