Breaking News

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना का किया वाचन  

संविधान दिवस पर

रिपोर्टर – जीतेन्द्र कुमार चौबे IMG 20241127 WA0003

बलिया , जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने आज संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना-“हम, भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष , लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए, तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बन्धुता बढ़ाने के लिए हम दृढ़संकल्प होकर संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते है।” का वाचन किया।IMG 20241127 WA0002

लोक भवन सभागार, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया तथा उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री जी के संबोधन को सुना।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डी0पी0 सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन तथा नगर मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

जनपद में संविधान दिवस पर विकास भवन सहित अन्य कार्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन कर संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *