Breaking News

जनपद मीरजापुर में शीतलहर के अंतर्गत राहत कार्य के संचालन हेतु आयोजित बैठक

जनपद मीरजापुर में आज दिनांक 25.11.2024 को जिलाधिकारी श्रीपति प्रियंका निरंजन के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री शिव प्रताप शुक्ल के द्वारा शीतलहर के अंतर्गत निम्न प्रकार के राहत कार्य के संचालन हेतु बैठक का आयोजन किया गया है lIMG 20241125 WA0005

रैन वसेरा

जनपद स्तर पर कुल 7 स्थलों पर रैन वसेरे का संचालन किया जा रहा है | समस्त 7 स्थलों पर मौजूद रैन वसेरों में रजाई, गद्दा, मैटी, पेयजल, शौचालय, विद्युत् इत्यादि सम्बंधित मूलभूत सुविधाओं कि व्यवस्था कि गयी है |IMG 20241125 WA0004

नगरपालिका मीरजापुर दारा सगरा बस स्टैंड-विन्ध्याचल (अस्थायी रैन वसेरा-25 लोगों कि क्षमता), राजकीय रोडवेज परिसर-मीरजापुर (अस्थायी रैन वसेरा-40 लोगों कि क्षमता), घंटाघर धर्मशाला (अस्थायी रैन वसेरा-20 लोगों कि क्षमता) एवं रेहड़ा चुंगी-विन्ध्याचल डूडा (स्थायी रैन वसेरा-50 लोगों कि क्षमता) पर रैन वसेरा संचालित है |

नगरपालिका अहरौरा द्वारा सामुदायिक भवन- पट्टी खुर्द (अस्थायी रैन वसेरा-10 लोगों कि क्षमता), नगरपालिका चुनार द्वारा सामुदायिक भवन-बालुघट (अस्थायी रैन वसेरा-20 लोगों कि क्षमता), नगर पंचायत कछवां द्वारा जलकल परिसर (अस्थायी रैन वसेरा-10 लोगों कि क्षमता) में रैन वसेरा संचालित है |

कम्बल वितरण

जिला प्रशासन द्वारा निराश्रितों एवं असहायों के मध्य न्यूनतम 4000 कम्बल वितरण हेतु निविदा कार्यवाही प्रक्रियाधीन है |

अलाव

जनपद में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थलों पर अलाव जलवाने हेतु स्थल चिन्हित करने कि कार्यवाही प्रक्रियाधीन है l

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *