Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 07 at 4.28.49 PM

जिलाधिकारी ने सपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील रसड़ा में की जनसुनवाई

 

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 113 आवेदन पत्र आए जिसमें 11 का मौके पर ही हुआ निस्तारणWhatsApp Image 2024 09 07 at 4.28.49 PM

बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर रसड़ा तहसील में जनता की समस्याएं सुनी। उन्होंने कुछ समस्याओं का निस्तारण मौके पर कराया। वहीं शेष समस्याओं को सम्बन्धित अधिकारियों को सौंपते हुए समयान्तर्गत व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। इस सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 113 आवेदन पत्र आए, जिसमें 11 मौके पर ही निस्तारण किया गया।WhatsApp Image 2024 09 07 at 4.28.50 PM

जनसुनवाई के दौरान पेंशन, भूमि विवाद से सम्बंधित, प्रधानमंत्री आवास, राशन, सड़क, नालियों आदि से सम्बन्धित मामले भी आए, जिसमें संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण हम सबकी सर्वोच्चप्राथमिकताओं में एक होनी चाहिए। इसमें अगर किसी की लापरवाही सामने आए तो उस पर विभागीय कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकरण में अगर कोई आदेश हो तो उसका अनुपालन भी निश्चित कराया जाए। हर हाल में हर सही व्यक्ति को न्याय मिलना चाहिए। पुलिस विभाग से संबंधित मामलो को अपर पुलिस अधीक्षक ने सम्बंधित थाने के सीओ को निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर एसडीएम संजय कुमार कुशवाहा, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ रसड़ा मुहम्मद फहीम कुरैसी एवं सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *