Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 07 at 5.42.34 PM 1

कृषि निर्यात आधारित क्लस्टर के आवेदन हेतु अपने जनपद के ज्येष्ठ कृषि विपणन निरीक्षक कार्यालय करे सम्पर्क

मीरजापुर 07 सितम्बर 2024- कृषि विपणन एवं कृषि विदेष व्यापार विभाग, उ0प्र0 मीरजापुर व खाद्यान्न मिलर्स व्यापार संघ के साथ कृषि भवन, पिपराडाड़, मीरजापुर में बैठक उप कृषि निदेशक, विकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। जिसमें अध्यक्ष, पूर्वांचल व्यापार मण्डल मुकेश साहू ने चावल निर्यात हेतु आवश्यक मानक व शर्तो के अनुसार बिन्दु जानने की अपेक्षा की। जिसके सम्बन्ध में श्री संजय कुमार, ज्येष्ठ कृषि विपणन निरीक्षक, मीरजापुर ने विस्तृत जानकारी दी।WhatsApp Image 2024 09 07 at 5.42.34 PM 1 संजय कुमार ने निर्यात के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की तथा जी आई टैक पर भी विस्तार से जानकारी दी गयी जिसमें बताया गया कि कृषि निर्यात उन्मुख क्लस्टर निर्माण, पंजीकरण एवं निर्यात दायित्व पूर्ण होने पर विकास खण्ड की सीमान्तर्गत प्रथम 50 हे0 से 100 हे0 तक 05 वर्षो में रू0 10 लाख। तथा प्रत्येक 50 हे0 अतिरिक्त क्षेत्र बढ़ने पर रू0 06 लाख अतिरिक्त प्रोत्साहन देय है। 30 प्रतिशत निर्यात पर प्रथम वर्ष 40 प्रतिशत एवं उसके पश्चात 15 प्रतिशत प्रति वर्ष आगामी 04 वर्ष तक निर्यात होने पर प्रोत्साहन अनुदान का भुगतान किया जायेगा। साथ ही बताया गया कि कृषि निर्यात आधारित क्लस्टर के आवेदन हेतु अपने जनपद के ज्येष्ठ कृषि विपणन निरीक्षक, मीरजापुर से सम्पर्क कर सकते है।
बैठक में आशीष सिंह, सचिव मीरजापुर ब्रास उद्योग संघ, सागर पाल, जिलाध्यक्ष व्यापार मण्डल, रामबली सदस्य व्यापार मण्डल, अधिराज दत्त, मे0 अधिराज एक्सपोर्ट, मीरजापुर, डा0 सुधीर श्रीवास्तव जनपद सलाहकार उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *