Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 07 at 4.13.13 PM

थाना मनियर पुलिस ने अवैध कच्ची शराब बनाने वाले अड्डे पर की छापेमारी दो को किया गिरफ्तार

 

बलिया , जिले थाना मनियर थाना पुलिस ने अवैध रूप तस्करी करने हेतु देशी शराब बनाने वाले अड्डे पर छापेमारी कर मौके से लगभग 1000 कुन्तल लहन व लगभग 1000 लीटर अर्ध निर्मित अवैध देशी शराब को नष्ट किया है।WhatsApp Image 2024 09 07 at 4.13.13 PM पुलिस ने अवैध कच्ची शराब बनाने वाले 2 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मनियर थानाप्रभारी रत्नेश कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि घाघरा नदी के उस पार दियरा में कुछ लोग काफी संख्या में एकत्र होकर भट्ठी पर बड़ी मात्रा मे देशी शराब बना रहे हैं और शराब बिहार ले जाने हेतु आस पास नदी मे नाव से शराब ले जाने हेतु अपने-अपने बारी का इंतजार कर रहे हैं ।

मुखबिर से मिली सूचना पर थानाध्यक्ष मनियर मय फोर्स के साथ घाघरा नदी के उस पार दियरा में जैसे ही नाव से उतरे की काफी संख्या में अलग अलग भट्ठियों को लोहे के ड्रम में नाजायज देशी शराब बनाते दिखायी दिये। इधर पुलिस को नजदीक आता देखकर अवैध रूप से शराब बना रहे लोग मौके से भागने लगे।जिस पर पुलिस काफी दूर तक दौड़कर पकड़ने का प्रयास किया गया किन्तु पकड़ में नही आये।

मौके पर अवैध शराब के हो रहे निर्माण लोहे के ड्रम को फोर्स की मदद से लगभग 1000 कुन्तल लहन व अर्ध निर्मित लगभग हजारों लीटर अवैध देशी शराब को उसी ड्रम सहित मौके पर नष्ट किया गया तथा मौके पर शराब बनाने के उपकरण 12 तसला, 08 तसला नलकी लगा हुआ,01 हैण्डपम्प ,01 बोरी में शराब भरने वाली सफेद झिल्ली बरामद हुआ तथा मौके पर 01 प्लास्टिक की बोरी में 10 किग्रा यूरिया, 01 किग्रा नौशादर,02 किग्रा फिटकरी, 05 किग्रा नमक व कुल 17 प्लास्टिक के जरिकेन में लगभग 500 लीटर नाजायज देशी अपमिश्रित शराब बरामद हुआ । पुलिस ने संतोष यादव और गौरी शंकर यादव को गिरफ्तार किया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *