Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 06 at 4.57.26 PM

विश्व हिन्दू परिषद के सम्पूर्ण विश्व में भारतीय 60 वें स्थापना दिवस षष्ठीपूर्ति वर्ष का हुआ आयोजन

 

बलिया, जिले के रेवती के डवाकरा हाल में सनातन संस्कृति के संरक्षण को समर्पित”विश्व हिन्दू परिषद” के 60 वें स्थापना दिवस “षष्ठीपूर्ति” वर्ष का आयोजन किया गया I WhatsApp Image 2024 09 06 at 4.57.26 PM आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ श्री राम दरबार एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर एवं दीप प्रज्वलन करके किया गया। जिसके बाद बजरंग दल के जिला सह संयोजक सौमित्र पांडेय द्वारा मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रान्त सहमंत्री मंगल देव चौबे ने बताया कि स्थापना के बाद से ही विश्व हिन्दू परिषद न केवल भारत अपितु सम्पूर्ण विश्व के हिन्दुओं, संस्कृति एवं हिन्दू हितों के प्रति सक्रिय रहा है एवं देश में बढ़ रहे अधर्म एवं दुराचार का विरोध करते हुए भारतीय संस्कृति का संरक्षण करता रहा है I

WhatsApp Image 2024 09 06 at 5.03.26 PM विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मुंबई स्थित महर्षि सन्दिपनी आश्रम में पुज्य साधु संतों द्वारा हिन्दू संस्कृति के संरक्षण एवं पुनरुधान के लिए किया गया। जिला कार्याध्यक्ष कृष्ण जी ने सभी को विहिप का परिचय देते हुए बताया कि विश्व हिंदू परिषद अपनी स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण कर चुका है और इस कालखंड में अपने सामने आने वाले अनेकों चुनौतियों का सामना करते हुए अपने सभी लक्ष्यों को पूरा करने का काम किया ।
इसके पश्चात कार्यक्रम की कड़ी में सभी नवीन पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया I
उक्त कार्यक्रम में विभाग मंत्री विवेकानंद पांडेय, जिला मंत्री भानू तिवारी, प्रांत प्रचार प्रभारी अजय श्रीवास्तव ,सौमित्र,कुंदन पांडे ,योगेश पांडे ,सतीश गुप्ता,पंकज श्रीवास्तव,आकाश साहनी आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कुंदन पाण्डेय एवम् संचालन जिला सह संयोजक सौमित्र पाण्डेय ने किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *