Breaking News
WhatsApp Image 2025 12 03 at 21.23.51 272ee93f

शातिर चोरों ने हनुमान जी को भी नहीं छोड़ा

अतरौली हनुमान मंदिर का ताला तोड़ चोर रात में उठा ले गए चांदी का मुकुट व घंटा

मीरजापुर। अहरौरा स्थानीय थाना क्षेत्र के इमिलिया चट्टी चौकी अन्तर्गत अतरौली कला गांव में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के गेट में लगे सिकड़ को काटकर चोर मंगलवार की रात्रि चांदी का मुकुट व तीन घंटा उठा ले गए।
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची इमलिया चट्टी पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

ग्रामीणों ने बताया की अतरौली कला गांव में इमलिया चट्टी भुड़कुड़ा रोड पर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में स्थापित बजरंग बली की प्रतिमा से चोर दरवाजे पर सिकड़ से बांध कर बंद किए गए ताला का सीकड़ काट कर चोरों ने चांदी का मुकुट और पीतल के तीन घण्टे उठा ले गए।

ग्रामीणों को चोरी के घटना की जानकारी बुधवार को सुबह हुई जब गांव के शिवकुमार सिंह जिनके पास मंदिर की ताली रहती है और साफ सफाई करते हैं भोर में मंदिर का ताला खोलने गए तो देखे की ताला खुला हुआ है।
इसके बाद भोर में टहलने वाले सैकड़ों लोग मंदिर पर इकठ्ठा हो गए और लोगों ने इमलिया चट्टी पुलिस को सूचना दी।

चौकी प्रभारी इमलिया चट्टी सुनील कुमार ने बताया की हनुमान मंदिर में चोरी की जानकारी मिली है मौके का निरीक्षण कर घटना की जांच की जा रही है।

वही समाजसेवी सुरेश सिंह ने बताया की हनुमान मंदिर में पहले भी चोरी हो चुकी है जिसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ।घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …