Breaking News
WhatsApp Image 2025 12 03 at 16.43.41 59265bd7

मारुति वैन कार को ट्रेलर ने मारी टक्कर, कार चालक घायल

मीरजापुर। अहरौरा स्थानीय थाना क्षेत्र के घाटमपुर तिराहे के पास तेज रफ्तार टेलर ने मारुति वैन कार को मारा टक्कर जिससे कर चालक गंभीर हो से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर वाराणसी से सोनभद्र जा रही तेज रफ्तार मारुति वैन कार को अलहुआ अहरौरा से के तरफ से आ रहा तेज रफ्तार ट्रेलर ने धक्का मार दिया और मारुति वैन कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों के सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी शैलेन्द्र यादव एवं पायलट उमेश शर्मा ने घायल को पहुंचाया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज कराने के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि ट्रेलर ने मारुति वैन कार को धक्का मारकर वाहन भाग गया और मारुति वैन कार चालक सुनील पुत्र स्वर्गीय अवधेश (42), वर्ष निवासी बड़भुईली थाना अदलहाट गंभीर रूप से घायल हुए हैं वहीं क्षतिग्रस्त कार को थाने भेजा गया है

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …