मीरजापुर। बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी 6 दिसंबर को पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
सुरक्षा और संवेदनशीलता की दृष्टि से थाना प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने पूरे अहरौरा थाना क्षेत्र में पैदल रुट मार्च किया। थाना प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने एसआई, हेड कास्टेबलों के साथ सत्यानगंज, अस्पताल, नई बाजार, चुंगी सहित इमलिया चट्टी चौकी क्षेत्र में भी दल बल के साथ पैदल रूट मार्च किया।आपको बता दें कि 6 दिसंबर 1992 को ही विवादित बावरी मस्जिद का विध्वंस हुआ था।
इसके मद्देनजर शासन से सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के क्रम में स्थानीय पुलिस अपनी पूरी टीम के साथ अलर्ट मोड पर हैं। पैदल मार्च के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बातचीत को और उन्हें सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया