Breaking News
WhatsApp Image 2025 04 24 at 7.11.28 PM

मुख्य विकास अधिकारी ने व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

बलिया, उत्तर प्रदेश। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय व्यापार बंधु बैठक में विभिन्न व्यापारिक समस्याओं और उनके समाधान को लेकर अहम निर्णय लिए गए। बैठक में प्रशासनिक और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

🚻 सुलभ शौचालय निर्माण पर चर्चा

बैठक में महिला जिला अस्पताल रोड पर सुलभ शौचालय के निर्माण के मुद्दे पर अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने जानकारी दी कि टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और आगामी एक माह के भीतर निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

🚦 केवरा बाजार में ट्रैफिक जाम की समस्या

श्री अरविंद गांधी ने केवरा बाजार में सड़क पर लगने वाले मार्केट के कारण दिनभर जाम की स्थिति पर चिंता जताई। इस पर सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी को कृषि विभाग से समन्वय कर मार्केट को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।

🚻 सुखपुरा में शौचालय और जलभराव की समस्या

सुखपुरा मेन मार्केट में चौराहा से पानी टंकी तक शौचालय निर्माण को लेकर जानकारी दी गई कि डाकघर के पास बने शौचालय की मरम्मत कार्य जल्द शुरू होगा।

श्री मंजय सिंह ने इस क्षेत्र में जलभराव की समस्या उठाई। सीडीओ ने उपायुक्त, राज्यकर को नाली निर्माण हेतु पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए।

⚡ विद्युत लाइन की असुरक्षा

श्री अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि जगन्नाथ चौधरी मूर्ति के पास सड़क पर बांस के सहारे विद्युत लाइन बिछी हुई है, जो दुर्घटना का कारण बन सकती है। इस पर अधिशासी अभियंता विद्युत ने बताया कि प्राक्कलन शासन को भेजा गया है और स्वीकृति के उपरांत कार्य कराया जाएगा।

🚧 अतिक्रमण पर कार्यवाही के निर्देश

नगर पंचायत बेल्थरा रोड, वार्ड संख्या-3, चंदावाली गली में अवैध अतिक्रमण की जानकारी दी गई। सीडीओ ने उप जिलाधिकारी, बेल्थरा रोड को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …