Breaking News

थाना चील्ह पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के अभियोग में अभियुक्ता गिरफ्तार

मीरजापुर। थाना चील्ह क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हुई घटना के संबंध में थाना चील्ह पुलिस ने एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।IMG 20250303 WA0004

घटना का संक्षिप्त विवरण:

वादी चंद्रशेखर यादव पुत्र मोहनलाल यादव, निवासी गडगेड़ी, थाना चील्ह, जनपद मीरजापुर ने थाना चील्ह में शिकायत दर्ज कराई थी कि नामजद आरोपियों ने उसकी सास पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

इस संबंध में थाना चील्ह में मु0अ0सं0-34/2025, धारा 105, 115(2), 352 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस कार्रवाई:

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक चील्ह को अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

आज दिनांक 03.03.2025 को थाना चील्ह पुलिस टीम ने अभियुक्ता सीमा देवी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्ता:

नाम: सीमा देवी
पति का नाम: सुदर्शन उर्फ शिवदर्शन यादव
निवासी: धौरहरा, थाना चील्ह, जनपद मीरजापुर

पंजीकृत अभियोग:

मु0अ0सं0-34/2025
धारा: 105, 115(2), 352 बीएनएस
थाना: चील्ह, जनपद मीरजापुर

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:

1. उप निरीक्षक – रामकृपाल यादव

2. हेड कांस्टेबल – चंद्र प्रकाश यादव

3. महिला कांस्टेबल – नीलम यादव

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0003

बकरीद त्यौहार में हाई अलर्ट, सड़कों पर नमाज की पाबंदी, जगह जगह पुलिस रहेगी तैनात 

मीरजापुर। 28 मई बकरीद त्यौहार को लेकर अहरौरा थाना क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी किया …