Breaking News

थाना बरगदवां महिला हेल्पडेस्क व एन्टी रोमियो टीम नें दम्पत्ति के गिले-शिकवे किये दूर, फिर से एक साथ रहने को किया राजी

Ibn24×7news
ठूठीबारी महराजगंज
कल दिनांक 24.05.2022 को थाना बरगदवां पर अपने बच्चे को रोते हुए लेकर आयी पीड़िता शिल्पा गुप्ता पत्नी बबलू गुप्ता ग्राम नरायणपुर थाना बरगदवा जनपद महराजंगज ने महिला हेल्पडेस्क पर उपस्थित म0का0 रिंकी सिंह को अपनी शिकायत दर्ज करायी । पीड़िता की शिकायत पर प्र0नि0 बरगदवां द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़िता के पति बबलू गुप्ता पुत्र रामनरेश गुप्ता साकिन नरायणपुर थाना बरगदवा जनपद महराजंगज को थाना स्थानीय पर बुलाकर म0का0 रिंकी सिंह व एन्टी रोमियों टीम की म0का0 संगीता यादव व म0का0 पारुल सिंह द्वारा दोनो पक्षों को एक साथ बैठाकर काउन्सलिंग की गयी।

IMG 20220524 WA0028काउन्सलिंग में दोनो पक्षों को लाभ हानि के बारे में बताते हुए व जीवन के अनुभवों के बारें में बताते हुए फिर से पति पत्नी को सभी गिले शिकवे भूलाकर एक साथ रहने को राजी करा लिया गया । दोनो लोगो अपनी अपनी गलती को स्वीकार करते हुए फिर से एक साथ जीवन जीने को तैयार हो गये । प्रभारी निरीक्षक श्री सुनील राय द्वारा दोनो को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए हंसी खुशी घर भेजा गया । काउन्सलिंग टीम में म0का0 रिंकी सिंह – महिला हेल्प डेस्क थाना बरगदवा ,म0का0 संगीता यादव -एण्टीरोमियो टीम थाना बरगदवा व म0का0 पारूल सिंह – एण्टीरोमियो टीम थाना बरगदवा मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *