मीरजापुर 20 सितम्बर 2024- मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल डाॅ0 मुथुकुमार स्वामी बी0 की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में तेन्दूपत्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक आहूत की गयी।
बैठक में सुयाॅज बनर्जी जी0एम0 प्रयागराज सदस्य, मनीष मित्तल मुख्य वन संरक्षक/संयोजक, अनुराग प्रियदर्शी प्रभागीय वनाधिकारी ओबरा/सदस्य, कुंज मोहन वर्मा प्रभागीय वनाधिकारी सोनभद्र/सदस्य, डाॅ0 भानेन्द्र सिंह प्र्रभागीय वनाधिकारी रेनुकूट/सदस्य, तापस मिहिर प्रभागीय वनाधिकारी, कैमूर वन्यजीव मीरजापुर/सदस्य, कपिल कुमार उप प्रभागीय वनाधिकारी चुनार, मो0 आलम अध्यक्ष, सदस्य, आशीष कुमार उपाध्याय/सदस्य उपस्थित रहें।
बैठक में मण्डलायुक्त ने पिछले वर्ष 2023 की अपेक्षा 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ इस वर्ष-2024 हेतु बैठक में समिति द्वारा विषयक दर निर्धारण के सम्बन्ध में विचार विर्मश उपरान्त सरकारी दर 2035/- प्रति मानक बोरा एवं निजी क्षेत्र हेतु रूपया 2046/- प्रतिमानक बोरा निर्धारित करने हेतु सहमति प्रदान की गयी।