Breaking News

शिक्षक डाॅ धनञ्जय मणि ने कुलाधिपति एवं कानपुर के छत्रपति शाहूजी विश्वविद्यालय के कुलपति को लिखा पत्र, लगाया गलत पेपर सेट करने का आरोप

Ibn24×7news
महराजगंज
पर्यावरण मामलों के जानकार और घुघली ब्लाक में शिक्षक डाॅ धनञ्जय मणि त्रिपाठी ने कुलाधिपति तथा छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र लिखकर गलत पेपर सेट करने का आरोप लगाया है।

IMG 20220524 WA0025उन्होंने कहा है कि पर्यावरण विषय के अंतर्गत D सीरीज में 27 नंबर पर अंकित प्रश्न पृथ्वी दिवस कब मनाते हैं में विश्व पृथ्वी दिवस का विकल्प ही ना होने एवं इस गलत प्रश्न के लिए एक अतिरिक्त अंक सभी परीक्षार्थियों को दिए जाने के संबंध में अपनी नाराजगी जाहिर की है। पत्र में उन्होनें लिखा है कि ‘सादर विनम्रता के साथ अवगत कराना चाहता हूं कि दिनांक 22 मई 2022 को पर्यावरण विषय के अंतर्गत 27 नंबर पर अंकित प्रश्न पृथ्वी दिवस कब मनाते हैं के विकल्प में सही उत्तर 22 अप्रैल का विकल्प ही अंकित नहीं है जिससे परीक्षार्थी बच्चों का एक अंक कम हो जाएगा क्योंकि ये परीक्षार्थी शिक्षा एवं परीक्षा के लिए आपके विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा तय मानकों के अनुरूप फीस चुकाते हैं। इसलिए यह उपभोक्ता अधिकार के अंतर्गत भी आते है और उपभोक्ताओं का नुकसान ना हो यह हर व्यवसाय अधीक्षक की जिम्मेदारी है।

IMG 20220524 WA0024शिक्षक डाॅ धनञ्जय मणि ने कुलाधिपति एवं कुलपति को लिखे पत्र में यह भी कहा है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने पर्यावरण शिक्षण प्रशिक्षण का आदेश दिया है परंतु यह दुर्भाग्य ही है कि सृष्टि संरक्षक पर्यावरण विषय को आज तक वैकल्पिक विषय के रूप में ही पढ़ा कर खानापूर्ति की जा रही है। कालेजों के पाठ्यक्रम में मुख्य विषय का सम्मान पाने के लिए यह विषय आज भी अपने भगीरथ की राह ही देख रहा है। डाॅ धनञ्जय मणि ने पत्र में कुलपति से गुहार लगाते हुए कहा है कि आप इतनी बड़ी यूनिवर्सिटी चला रहे हैं और अभी हाल में कोरोना काल में हजारों लोग ऑक्सीजन के अभाव में तड़प रहे थे जिसके बाद पूरी दुनिया में पर्यावरण के प्रति लोग चैतन्य हुए हैं परंतु आपके यहां इस विषय के विषय विशेषज्ञों का ना होना और इतने सामान्य प्रश्न कि विश्व पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है का गलत उत्तर विकल्प देना अप्रिय एवं असहज करने वाला है। यह शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों और उनके अभिभावकों के अरमानों को सफल होने में ग्रहण लगाने वाला है। उन्होनें कुलपति से यह भी पूछा है कि पर्यावरण विषय का पेपर किन किन विशेषज्ञ महानुभावों ने सेट किया है, यह भी अवगत कराने का अनुरोध करते हुए यह भी बताया है कि यह प्रश्न भी अधूरा है। प्रश्न में या तो राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस लिखना चाहिए या विश्व पृथ्वी दिवस होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कुलपति से यह भी अवगत कराने का अनुरोध किया है कि क्या यह पेपर आप ने अपने ही यूनिवर्सिटी से बनवाया है या किसी दूसरी यूनिवर्सिटी से हायर किया है ?रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *