Breaking News

पुलिस अधीक्षक ने थाना धानेपुर का किया औचक निरीक्षण

 

रिपोर्ट अशोक सागर IBN NEWS गोंडा

पुलिस अधीक्षक ने थाना धानेपुर का किया औचक निरीक्षण,संभ्रांत व्यक्तियों के साथ की बैठक, चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत अपराधियों को दिया कड़ा संदेश

 

दिनांक 03-04-2021 को पुलिस अधीक्षक ने थाना धानेपुर का औचक निरीक्षण किया जिसमे निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, विवेचना कक्ष एवं महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया। एनबीडब्ल्यू, जिला बदर, वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर थाने पर मौजूद पुलिस बल के साथ संवाद स्थापित कर चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तत्पश्चात पंचायत चुनाव के दृष्टिगत क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक की जिसमें पुलिस अधीक्षक ने चुनाव को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए

 

चुनाव में गड़बड़ी करने/अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को चेताया तथा थानाध्यक्ष को ऐसे सभी लोगो को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए जेल भेजने के लिए निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक ने भरोसा दिलाया कि ऐसे किसी भी असामाजिक तत्व को किसी भी दशा में चुनावी प्रक्रिया के दौरान आसपास भटकने नही दिया जायेगा। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित लोगों से चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस का सहयोग करने एवं किसी भी असामान्य गतिविधि व असामाजिक तत्वों के बारे में पुलिस को तत्काल सूचना देने के लिए कहा जिससे समय रहते पुलिस द्वारा आवश्यक प्रभावी कार्यवाही की जा सके।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *