Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 11 at 2.59.34 PM

घर से कोचिंग पढ़ने निकला था छात्र,नहर में बरामद हुआ छात्र का शव

 

छात्र शौच के लिए नहर के पास गया था,पैर फिसलने से नहर में डूब गया।

मीरजापुर। अहरौरा आज दिन शनिवार की सुबह लगभग 6 बजे अजय मद्देशिया पुत्र करन मद्देशिया उम्र लगभग 18 वर्ष निवासी ग्राम खूंटहा ट्यूशन पढ़ने के लिए खानजादीपुर जा रहा था कि सोनवर्षा पुल से पहले डॉ. विश्वकर्मा के सामने जरगों नहर में शौच के लिए उतर रहा था तभी युवक का पैर फिसलकर नहर में गिर गया और युवक नहर में डूब गया।

जिसकी सूचना गांव की एक लड़की दौड़कर चिल्लाने लगी फिर सैकड़ो ग्रामीणो की भीड़ इकट्ठा हो गया । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जिलापंचायत सदस्य पंकज उपाध्याय ने सिचाई विभाग के नहर को बंद करवाकर गांव के सैकड़ो लड़को के मदद से लगभग ढाई घंटे परिश्रम के बाद, डूबने के 100 मीटर की दूरी पर शव को निकाला गया। वही स्थानीय पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पुलिस आगे की कार्यवाही करने में जुट गई। मृतज अपने परिवार में सबसे छोटा लड़का था और पढ़ने लिखने में काफी होनहार व अच्छा था, परिजनों का रोरोकर बुरा नहीं हो रहा है। इसी दौरान जिलापंचायत सदस्य पंकज उपाध्याय , पारस सिंह, खुटहा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इंतियाज अंसारी, अशोक विश्वकर्मा,सिद्धनाथ सिंह,भगवान दास,सूरेश अग्रहरी,अतुल मिश्रा,भरत मौर्य,प्यारे लाल मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *