Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 11 at 8.34.56 AM

जिलेभर में धूमधाम से बिराजे गणपति बप्पा

 

गणेश मूर्ति स्थापना के साथ दस दिवसीय गणेशोत्सव का आगाज हुआ

रिपोर्टर – मनीष दवे IBN NEWS

भीनमाल , मनीष दवे :- नगरसहित उपखंड क्षेत्र में शुक्रवार को गणेश मूर्ति स्थापना के साथ दस दिवसीय गणेशोत्सव का आगाज हुआ।
इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। नगर के गणेश चौक, तलबी रोड, सिद्धि विनायक मंदिर, पिपली चौक, नेहरु मार्केट , पूनासा बस स्टेंड, मसानिया वेरा , खारा कुआ , बोहरों का वास , गोकुलधाम सोसायटी तथा जालवाला चौहटा , देतरियो का तो चौहटा सहित दर्जनों स्थानों पर गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई।

दोपहर में आयोजन समिति की ओर से बाजार में गाजों-बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में शाम 5 बजे स्थानीय वराहश्याम मंदिर प्रांगण में मेले का आयोजन हुआ। करीब 5 बजे शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जो मंदिर प्रांगण से गणेश चौक, बड़ा चौहटा, चारभुजा मंदिर, जुंजाणी बस स्टेंड से पुन: मंदिर प्रांगण पहुंची। यहां महाआरती के बाद प्रसादी का आयोजन हुआ। शोभायात्रा में शामिल विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शहरवासियों ने अपने-अपने घरों में ही गणपति की प्रतिमा को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विराजमान किया। मौहल्लेवासियों द्वारा गणपति की प्रतिमा को विराजमान कर पूजा अर्चना की गई। पंडित कपिल व्यास बताया कि गणेश चौक स्थित जन निल सिद्धि विनायक गणपति मंदिर में गणपति की प्रतिमा को आकर्षक रूप से श्रृंगार कर विशेष पूजा अर्चना की गई।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *