Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 11 at 5.59.16 PM

सैलून संचालक पर चाकुओं से हमला हमलावरों पर पिल पडा जनसैलाब चारों गंभीर

 

गाजीपुर जिले के खानपुर क्षेत्र के लौलहा निवासी सैलून संचालक युवक जाहिद (28) पुत्र रसीद को शुक्रवार की सुबह अपने तरायें स्थित दुकान पर जाते समय तीन युवकों ने चाकू मार कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद तीनों युवक जाहिद की मोबाइल लेकर अनौनी की ओर भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने दौड़ा कर उन्हें धर दबोचा। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

तीनों युवकों की जमकर धुनाई करने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस तीनों को थाने में बैठाकर पूछताछ कर रही है। घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। जाहिद प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को भी सुबह अपनी दुकान खोलने जा रहा था। वह अपनी दुकान पर पहुंचा ही था कि पहले से घात लगाए तीन युवक अचानक उसपर हमला कर दिए। उसे जमकर मारने पीटने के साथ ही चाकू से जाहिद के पेट में ताबड़तोड़ कई वार कर दिया। इसके बाद जाहिद के हाथ से मोबाइल छीन कर भागने लगे। तबतक ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ाकर दबोच लिया।

इधर जाहिद के पेट में चाकू से छह वार किए जाने के कारण उसकी हालत काफी खराब हो गई। स्थानीय लोग उसे इलाज के स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहां उसकी नाजुक बनी हुई है। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने सभी हमलावरों को गिरफ्त में ले लिया। थाने लाकर सभी से पूछताछ की जा रही है। रसीद के तीन पुत्रों में सबसे छोटा जाहिद सैलून चलाकर परिवार का पेट पालता है।

इस घटना से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। हमलावरों ने जाहिद को चाकू क्यों मारा अभी तक जानकारी नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260628 WA0000

देवरिया – राजेन्द्र पाल गौतम के संगठनात्मक अनुभव ,संघर्षशील व्यक्तित्व का कांग्रेस को मिलेगा लाभ – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव सलेमपुर, देवरिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *