Breaking News

गोरखनाथ पूर्वांचल विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष व उ.प्र. पिछड़ा वर्ग के सदस्य रुद्र प्रताप नारायण यादव के माता जी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक।

 

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। गोरक्षनाथ पूर्वांचल विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष एवं उ.प्र.पिछड़ा वर्ग वित्त निगम के सदस्य श्री रुद्रप्रताप नारायण यादव की माता श्रीमती सुदामा देवी जी के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गहरा दुख व्यक्त किया है ।
श्रीमती सुदामा देवी के पुत्र श्री रुद्रप्रताप नारायण यादव निवासी गोपालपुर न्यू शिवपुर कॉलोनी, गोरखपुर को लिखे गए शोक संदेश में माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि माँ का निधन किसी भी पुत्र के लिए अत्यंत दुखदायी होता है, लेकिन जन्म मरण का चक्र हमें जीवन की नश्वरता एवं सच्चाई का अहसास भी कराता है। श्रीमती सुदामा देवी का निधन परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है। माननीय मुख्यमंत्री जी ने महायोगी गुरु गोरक्षनाथ जी से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को चिर – शांति प्रदान करे तथा आप सभी परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *