Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 05 at 5.54.50 PM

साढ़े सात लाख के 55 मोबाइलों को एसएसपी ने मोबाइल मालिकों को किया सुपुर्द

रिपोर्ट ब्यूरो गोरखपुर

गोरखपुर। सर्विस लांस सेल ने गोरखपुर के विभिन्न जगहों से गिरे हुए मोबाइलों को बरामद करने में सफलता प्राप्त की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता कर बताया कि जनपद में आवेदकों द्वारा मोबाइल गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था गुमसुदगी मोबाइलों की बरामदगी हेतु अभियान चलाकर लगभग साढ़े सात लाख के 55 मोबाइलों को बरामद कर मोबाइलों के मालिकों को पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस में सुपुर्द किया। मोबाइल पाकर मोबाइल मालिकों ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि ना उम्मीद को उम्मीद में बदलकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उपकार का कार्य किया है इसे कभी भी भुला नहीं जा सकता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अन्य गुमशुदगी के प्रार्थना पत्र के बरामदगी हेतु सर्विस लांस प्रभारी धीरेंद्र राय को निर्देशित किया कि अन्य प्रार्थना पत्रों के मोबाइल को ट्रेस कर जल्द से जल्द बरामद करने का प्रयास करें जिससे मोबाइल मालिकों को बुलाकर उनके मोबाइलों को सुपुर्द किया जा सके।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *