Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 05 at 6.33.08 PM

गोरखपुर महोत्सव कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अगले आदेश तक स्थगित

डीएम की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय

दिए गए दायित्वों का निर्वहन संबंधित अधिकारी करते रहेंगे -डीएम

 

 

रिपोर्ट ब्यूरो गोरखपुर

गोरखपुर। जिलाधिकारी सभागार में जिलाधिकारी विजय किरन आनंद की अध्यक्षता में गोरखपुर महोत्सव समिति के समस्त सदस्यों के साथ अहम बैठक करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए गोरखपुर महोत्सव अगले आदेश तक के लिए स्थगित किया जाता है महोत्सव को संपन्न कराने के लिए जिन अधिकारियों व कर्मचारियों को जो दायित्व दिया गया था वह अधिकारी अपने अपने दायित्वों को सकुशल निर्वहन कराने के लिए अपनी जिम्मेदारियां निर्वहन करते रहेंगे। जिससे गोरखपुर महोत्सव की अगली तिथि निर्धारित होने के तत्काल बाद कार्यक्रम को सफल संपन्न कराया जा सके महोत्सव शुरू होने पर जो कलाकार गोरखपुर में आकर अपना प्रदर्शन करने के लिए निमंत्रित किए गए थे उन्हीं के द्वारा कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा बुलाए गए कलाकार में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जाएगा। बैठक में जिला पर्यटन अधिकारी रविंद्र मिश्रा एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तमदास गुप्ता एडीएम सिटी विनीत कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *