Breaking News
46ab150b 81a9 4eff b62f d13e26424707

एसएसबी व नेपाल एपीएफ ने किया गश्त

श्रावस्ती।

जनपद में शनिवार को 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल भिनगा के कमाण्डेन्ट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी के दिशा निर्देशन में जी कम्पनी की सीमा चौकी तुरुषमा के कंपनी इंचार्ज शेषराम के नेतृत्व में नेपाल एपीएफ के साथ संयुक्त गश्त का आयोजन किया गया इस दौरान सीमा चौकी तुरुषमा से हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह कांस्टेबल राम लखन व अन्य जवान तथा नेपाल एपीएफ के इंस्पेक्टर जगदीश जोशी व अन्य नेपाल जवान के द्वारा सीमा स्तम्भ 639 से 638 तक संयुक्त गश्त किया गया।

46ab150b 81a9 4eff b62f d13e26424707

इस संयुक्त गश्त का मुख्य उद्देश्य भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ाना, सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण, दोनों बलों में मैत्री पूर्ण सम्बन्ध को कायम रखना, सूचनाओं का आदान-प्रदान करने हेतु सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त गश्त की गई है। वहीं गश्ती के दौरान एस.एस.बी की ओर से लगातार सीमा पर होने वाले अपराधो को खत्म करने की कोशिश लगातार जारी है

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *