संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या
01/07/2021 मवई अयोध्या – रूदौली विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम बिहारा मां कृष्णा होटल के निकट एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी 2022 के चुनाव में सपा कार्यकर्ताओं में एक जोश भरना, इसके साथ ही आज का दिन समाजवादियों के लिए बहुत ख़ास क्यों कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी का जन्म दिन है, इस मौके पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पार्टी अध्यक्ष के जन्म दिन को बड़ी धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अथिति सपा नेत्री श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि सपा एक परिवार है। जो सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।
उन्होंने कहा कि सपा मुखिया माननीय श्री अखिलेश यादव जी के शासन काल में सब का साथ, सब का विकास के मुद्दे को लेकर सरकार ने बड़े काम किए। सपा सरकार में प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का काम किया गया। उन्होंने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज इस सरकार में जनता परेशान हाल है, महगांई से आम जन जीवन का जीना दुश्वार हो गया। युवा नौकरी के लिए लाइनों में लगे हैं। लेकिन मौजूदा सरकार का काम सिर्फ जुबानी चल रहा है। ऐसे में विकास का दावा करने वाली भाजपा सरकार सिर्फ झूठ का आईना दिखा रही है।
आए हुए सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी गांवों में घर घर जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों व किए गए कामों को आम जन मानस तक पहुंचाने का कार्य करे। जिससे आने वाले 2022 में फिर से सपा मुखिया श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बने। इस कार्यक्रम के मौके पर मवई तृतीय से जिला पंचायत सदस्य के भाई सलमान अहमद ग्राम प्रधान कसारी कललन ग्राम प्रधान बिहारा बलवंत सिंह ,राजेन्द्र श्रीवास्तव, वेद प्रकाश, राजेश यादव, धर्म जीत रावत, मेराज अहमद, अनिल कुमार तिवारी, आशुतोष यादव, अमरेश, बुधराम साहू, आदर्श सिंह, धीरेन्द्र सिंह,शिवशंकर श्रीवास्तव, सानू श्रीवास्तव व बड़ी संख्या मै समाजवादी जन मौजूद रहे।