Breaking News

किसानों उत्पीड़न रोका न गया तो किसान बड़ा आंदोलन करने को होगा बाध्य – किसान यूनियन

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

02/07/2021 अयोध्या – थाना कोतवाली बीकापुर में किसानों की समस्याओं को लेकर धरना दे रहे किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा जेल भेजे जाने की घटना की निंदा की गई अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के जिला संयोजक मायाराम वर्मा किसान सभा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद इसहाक किसान सभा जिला मंत्री अवध राम यादव थाने पहुंचकर कोतवाल से किसानों को बिना शर्त रिहा करने की मांग की तो कोतवाल ने कार्यकर्ताओं को रिहा करने से इनकार कर दिया

इसके बाद उप जिलाधिकारी न्यायालय में धारा 151 सीआरपीसी के तहत पाबंद कर भेज दिया गया किसान संघर्ष समन्वय समिति के नेताओं ने इस प्रकार की घटना की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि जिला प्रशासन किसानों की आवाज को दबाना चाहता है दमनकारी नीतियां चलाकर डराया धमकाया जा रहा है लेकिन इससे किसानों का आंदोलन और बढ़ेगा यदि किसानों का उत्पीड़न रोका न गया तो किसान बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *