Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 08 at 12.26.04 AM

आई एम शक्ति वूमेन ने एडी कॉलेज की छात्राओं को किया जागरूक

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत नारी शक्ति को किया गया जागरूक आई एम शक्ति वूमेन फाउंडेशन द्वारा एड़ी गवर्नमेंट इंटर कॉलेज में छात्राओं के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आई एम शक्ति वूमेन फाउंडेशन एवं नाइन फाउंडेशन के तत्वाधान में मुख्य अतिथि पूर्व महापौर नगर निगम गोरखपुर डॉक्टर सत्या पांडेय डॉ सुश्रेया त्रिपाठी एव डाइटिशियन डॉ सुविधि पांडेय तथा आई एम शक्ति वुमेन फाउंडेशन अध्यक्षा कंचन सोनी द्वारा छात्राओं को सेनेटरी पैड मास्क सेनिटाइजर वितरण किया गया। ए डी गर्ल्स इंटर कॉलेज के हाल में राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत नारी सशक्तिकरण मिशन शक्ति के छात्राओं को सम्मान, स्वावलंबन के प्रति छात्राओं को सशक्त बनाने की पहल की गई। इस दौरान छात्राओं को कोविड-19 वायरस के साथ मानसिक स्वास्थ्य एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने की सलाह दी गयी। उन्हें महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनने की सलाह दी गई। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व महापौर नगर निगम डॉक्टर सत्या पांडेय ने मीरा का भी उदाहरण दिया कि आत्म सम्मान के लिए जहर पी कर मीरा ने सबको चकित कर दिया था फिर भी जहर का प्याला मीरा का कुछ नहीं कर सका था साथ में ही पूर्व महापौर ने झांसी की रानी का उदाहरण देते हुए कहा कि रानी लक्ष्मीबाई को जन्म देने वाली मां भी नारी ही थी की ऐसी लक्ष्मी बाई को जन्म देकर अपने आपको धन्य हो गई जो अंग्रेजों से लड़ते-लड़ते कुछ गद्दारों के वजह से शहीद हो कर अमर हो गई थी।डॉ सुश्रेया त्रिपाठी ने कहा कि हमारे शरीर की सुरक्षा के लिए जन्मजात रोग-प्रतिरोधक प्रति्त्रिरया हमारे शरीर की सुरक्षा के लिए प्राथमिक तौर पर उत्तरदायी होती हैं। जैसे ही हमारे शरीर में कोई बाहरी चीज़ या रोगाणु प्रवेश करता है, हमारा इम्युन सिस्टम एक्टिव हो जाता है। उन्होंने कहा कि बिल्डिंग इम्यूनिटी अब पहले से ज्यादा महत्वपूर्ण है। कोविड-19 वायरस के साथ लोगों के मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए ये एक प्रभावी तरीका है। स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी बनाए रखने से संक्त्रमण को रोकने में मदद मिलेगी।आनंद नीतू सिंह कल्पना देवी शीला झा शशि यादव विजयलक्ष्मी सिंह सुनीता पांडे पूनम राजवंश मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *