Breaking News

लॉकडाउन के चलते सोसाइटी बनीं अनाथ कन्या का सहारा

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

31/05/2021 मवई अयोध्या – बीकापुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सहजपुर मठिया पोस्ट बनकट बीकापुर अयोध्या की बेटी कमलेश भारती पुत्री स्वर्गीय तुलसी राम भारती की शादी 30 मई 2021 को होनी थी कमलेश भारती की माता का स्वर्गवास 04 वर्ष पहले हो गया था। लाँक डाउन में परिवार की माली हालत बहुत ही ख़राब हो गई पिता तुलसी राम ने जैसे तैसे बिटिया की शादी 30 मई 2021 को तय किया था कि अचानक 02 मई को इसी कोरोना काल और लाँक डाउन में पिता तुलसीराम भारती का भी स्वर्गवास हो गया पूरे परिवार में बिटिया कमलेश भारती और उसका मंदबुद्धि भाई के अलावा इस परिवार में कोई नहीं बचा है।

इसकी सूचना एलयूसीसी कार्यकर्ता आकाश यादव के द्वारा केवल एक दिन पहले एल॰यू॰सी॰सी॰ फ़ैज़ाबाद मंडल के प्रभारी संतोष कुमार मिश्रा को 29 मई को हुईं तत्काल संतोष कुमार मिश्रा जी ने समर्पण उत्थान सोसायटी के पदाधिकारियों को अवगत कराया लाँक डाउन के चलते फ़ोन द्वारा आवश्यक परामर्श करने बाद 30 मई को दोनो सोसायटी के सदस्यों द्वारा मौक़े पर जाकर समर्पण उत्थान सोसायटी और एल॰यू॰सी॰सी॰ सोसाइटी के द्वारा बर्तन,वस्त्र, कुर्सी मेज किचन सेट, मिष्ठान, सेनीटाइजर,साबुन,मास्क एवं ₹5100 नगद पुत्री की मौसी को प्रदान करके संस्था के सभी लोगों द्वारा आशीर्वाद प्रदान किया गया।

 

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष रमेश कुमार यादव उपाध्यक्ष श्रवण कुमार कोषाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा महामंत्री राम सिंह बृजेन्द्र सिंह जितेन्द्र सिंह डॉक्टर रमेश गुप्ता एवं एल॰यू॰सी॰सी॰मल्टी स्टेट क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के जोनल मैनेजर संतोष कुमार मिश्रा, मुकेश कुमार , आर के सिंह रामसूरत ,रंजीत कुमार बौध, ओम् प्रकाश , प्रमोद कुमार , आकाश यादव ,सोनम ,आदि लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *