Breaking News

जनहित कें मुद्दों पर समाजसेवी युवाओं ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Ibn24×7news
महराजगंज
उत्तर प्रदेश के नेपाल सीमा से सटे जनपद महराजगंज के एक छोटे से नगर पंचायत, आदर्श नगर पंचायत आनन्द नगर में अंग्रेजो के शासन के समय में बनी हुई प्रार्थमिक विद्यालय है जो की वार्ड नं0 5 सुबाष नगर में स्थित है ।

समाज सेवी युवाओं ने कई बार IGRS डाक यानी समाधान एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली कें माध्यम से शासन को अवगत कराने का काम किया है। 1902 से संचालित प्राथमिक विधालय वार्ड न.5 सुभाष नगर फरेंदा प्रथम के पुनर्निमाण के संबध में उपजिलाधिकारी व नगर पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन सौपा था । लेकिन ज्ञापन पर कोई प्रगति नही हुई है।इस बाबत युवा भारती के पूर्व जिला संयोजक शिवम जायसवाल पूर्व जिला सामाजिक मीडिया प्रभारी संदेश जायसवाल , जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विक्रांत अग्रहरी व नवीन सोनकर मंडल मंत्री भाजपा युवा मोर्चा प्राथमिक शिक्षा में सुधार का प्रयत्न कर रहे है परन्तु स्कूलों के जर्जर भवनों की मरम्मत का कार्य जिम्मेदारों द्वारा नहीं कराया जा रहा है। विदित रहे यह यहा का सबसे पुराना विद्यालय है । इस विद्यालय के भवन का सुन्दरीकरण व राजकीय कन्या इंटर कॉलेज को महाविद्यालय के रूप में करने तथा फरेन्दा विधानसभा मे किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर सीएससी बनकटी मे चिकित्सक सुविधा ना होने के कारण मरीजों का इलाज नहीं हो पाता है ।इन्हीं सब मुद्दों को लेकर विक्रांत अग्रहरी,नवीन सोनकर ने उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *