Breaking News

वृक्षारोपण कर सामाजिक कार्यकर्ता ने मनाया जन्मदिन

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

03/07/2021 मवई अयोध्या – जनपद के रुदौली नगर में सामाजिक कार्यकर्ता एखलाक राजा ने अपने जन्मदिन पर साथियों एवं नगर के गणमान्य लोगों के साथ मिलकर पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया एवं दर्जनों पौधे रोपित किये, एखलाक राजा ने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम दरगाह कमेटी के कार्यकता सुल्तान खान सुत्तु की अगुवाई में किया गया, जिसमे सामाजिक कार्य करने के साथ साथ लोगों को पौधरोपण व अन्य सामाजिक कार्य करने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया,

अंत मे एखलाक राजा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो को धन्यवाद किया, इस मौके पर न्यूज़ 9 चैनल के मंडल ब्यूरो चीफ तौकीर सिद्दीकी, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव नदीम अहमद खान, कटरे वार्ड के सभासद गुलाम अंसारी, सामाजिक संस्था से जुड़े मुनीर अहमद उस्मानी, राष्ट्रीय मानवाधिकार एण्ड एंटी करप्शन मिशन के प्रदेश महासचिव सतीश यादव, मास्टर शाह आलम, मोहम्मद अफ़ज़ाल, तस्दीक हुसैन, फहीम अंसारी, अज़मी भय्या, सुल्तान खान सुत्तु, पदमराज जोशी आदि लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *